Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सीसीटीवी और जैमर जांचने के सख्त निर्देश

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आगामी 14 जून को आयोजित होने वाली विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

बैठक का आयोजन

जिसमें परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में नवीन कलक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दूरस्थ क्षेत्रों के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।जिसमें जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत और सुचारू पेयजल आपूर्ति जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं।

सीसीटीवी और जैमर की होगी कड़ी निगरानी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों (CCTV) और जैमर‌ की कार्यशीलता का गहन परीक्षण (पूर्व सत्यापन) कर लिया जाए। परीक्षा की अवधि के दौरान इन पर कड़ी और सतत निगरानी रखी जाएगी ताकि पारदर्शिता पर कोई आंच न आए। परीक्षा के सफल संचालन के लिए तैनात किए गए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को जिलाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। यदि परीक्षा के दौरान कोई समस्या आती है, तो तत्काल आपसी समन्वय स्थापित कर उसका निस्तारण किया जाए।


​रहे मौजूद

​इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित परीक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और सुरक्षा बल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version