Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन का छापा, पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन पर पैनी नजर, परखी व्यवस्थाएं

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में शासन के सख्त निर्देशों के बाद आज मंगलवार को अल्मोड़ा में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

टीम की छापेमारी

इसी क्रम में टीम ने नगर के सरकारी और निजी पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अभिलेखों में पारदर्शिता बरतने और नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने प्रत्येक केंद्र पर पहुँचकर रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर अल्ट्रासाउंड के तकनीकी कक्षों तक का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने मुख्य रूप से पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) एक्ट के अनुपालन की स्थिति देखी। अधिकारियों ने केंद्र संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड संबंधी सभी दस्तावेजों में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए और मरीजों का डेटा पूरी सटीकता के साथ दर्ज किया जाए।

मानकों के अनुरूप मिले दस्तावेज

​प्रभारी सीएमओ डॉ. अरविन्द पांगती ने बताया कि इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप से रखे जाने वाले दस्तावेजों की जांच करना था। निरीक्षण के दौरान ANC रजिस्टर, लॉग बुक, फॉर्म-एफ (Form-F) जांचें।  उन्होंने जांच के दौरान सभी दस्तावेज व्यवस्थित और मानकों के अनुरूप पाए गए। उन्होंने संचालकों को आगाह किया कि भविष्य में भी इसी तरह की पारदर्शिता बनाए रखें। इसके अलावा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस संयुक्त टीम ने नगर के कई प्रमुख केंद्रों का रुख किया, जिनमें रुद्राक्ष क्लिनिक, डॉ. एनएस. चौहान क्लिनिक एंड हार्ट सेंटर, अंजलि हॉस्पिटल, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा, महिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा, समर्थ मेडिस्कैन (निकट होली एंजेल) शामिल रहें।

रहें शामिल

जिसमें एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, नायब तहसीलदार करिश्मा जोशी, डॉ. सना अंसारी, जिला समन्वयक धीरज साह और गिरीश जोशी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Exit mobile version