अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लम्बे समय से बन्द पड़ी क्वारब सड़क को व्यापारी एवं जनहित में पूर्ण रूप से खोले जाने के संबंध में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
डीएम को सौंपा ज्ञापन
जिसमें बताया कि लम्बे समय से क्वारब रोड क्षतिग्रस्त है। देवभूमि व्यापार मण्डल में जनहित एवं व्यापारी हितों को देखते हुए परिवहन मंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित किया एवं क्वारब रोड के क्षतिग्रस्त होने से जनता एवं व्यापारियों को व्यापार में हो रहे नुकसान से भी अवगत कराया, किन्तु बड़े दुःख के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि अभी तक ना ही मंत्री की कान में जूं तक रेंगी और ना ही सरकार ने कोई सुध ली है।
कहीं यह बात
ज्ञापन में कहा कि आज राशन, सब्जी एवं कई घरेलू जरूरत का सामान ट्रकों में भरकर वाया रानीखेत होते हुए आ रहा है। ट्रकों की अधिक दूरी तय करने से जरूरत के सामान में कीमतें आसमान छू रही हैं जिसकी वजह से व्यापारियों एवं आम जनमानस की जेब में आर्थिक दबाव पड़ रहा है साथ ही व्यापारियों का व्यापार भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अल्मोड़ा से स्वास्थ्य उपचार कराने हेतु हल्द्वानी जाने वाले मरीजों के लिए हल्द्वानी पहुँचाना अपने आप में एवरेस्ट फतह करने के बराबर है। सड़क सुचारू नहीं होने से कई गम्भीर मरीजों को जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष करना पड़ रहा है।
दी यह चेतावनी
जिस पर कहा कि अगर अतिशीघ्र ही व्यापारियों एवं जनहित को देखते हुए क्वारब सड़क को व्यापारियों के सामान को लाने के लिए पूर्ण रूप से नहीं खोला गया तो मजबूरन उन्हें व्यापारी हितों एवं जनहित को देखते हुए आन्दोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उत्तराखण्ड सरकार की होगी।
रहें मौजूद
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, मदन रावत, महेन्द्र रावत, दीवान सिंह बिष्ट, देवेन्द्र सिंह लटवाल, मनोज सिंह लटवाल, हिंमाशु रावत, किशोर रावत, हरीश रावत, शंकर सिंह लटवाल, विनोद बजेठा, निकेश उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, गोविंद रावत, रवि जोशी, आनंद सिंह रावत, चंदन लटवाल, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, दीपक जोशी, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी, जिला मंत्री दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला प्रचार मंत्री दिक्षित जोशी, सुधीर गुप्ता मौजूद रहे।