अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एक सितंबर से ईवीएम और वीवी पैट की ईसीआईएल के तकनीशियन प्रथम स्तरीय जांच की जाएगी। इसके जांच अधिकारी एडीएम होंगे।
लोकसभा चुनाव की तैयारी को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू करने को कहा। बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से वेयर हाउस स्यालीधार, अल्मोड़ा में ईवीएम और वीवी पैट मशीन के एफएलसी स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। प्रवेश द्वार पर मैटल डिटेक्टर व फ्रिक्सिंग से परीक्षण के बाद ही अधिकारी व कर्मचारी अंदर जा सकेंगे।
एडीएम को जांच अधिकारी किया गया नामित
उन्होंने बताया कि एडीएम (उप जिला निर्वाचन अधिकारी) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। वह आयोग की ओर से निर्धारित एफएलसी प्रारूपों और पिंक पेपर सील आदि पर हस्ताक्षर करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, प्रतिनिधियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत एफएलसी के दौरान वेयर हाउस खोले और बंद किए जाने के लिए सूचित करेंगे