Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को एक्शन में प्रशासन, डीएम अंशुल सिंह ने ब्लैक स्पॉट्स और क्रैश बैरियर सुधारने के दिए आदेश

अल्मोड़ा: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को एक्शन में प्रशासन, डीएम अंशुल सिंह ने ब्लैक स्पॉट्स और क्रैश बैरियर सुधारने के दिए आदेश

अल्मोड़ा में जिला हाईवे सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक; क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियरों की मरम्मत और झाड़ियों की कटाई के दिए आदेश

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर सफर को सुरक्षित बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में ‘जिला हाईवे सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

दिए यह निर्देश

जिस पर इस बैठक के दौरान जिले की प्रमुख सड़कों की स्थिति, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स), यातायात प्रबंधन और सुरक्षा उपायों का विस्तार से जायजा लिया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाएं। क्षतिग्रस्त दिशा संकेतकों और क्रैश बैरियरों की जल्द मरम्मत की जाए। आवश्यक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।
सड़कों के किनारों पर उगी झाड़ियों की नियमित कटाई सुनिश्चित की जाए ताकि मोड़ों पर चालकों को स्पष्ट दृश्यता मिल सके। दुर्घटनाओं को रोकने के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने सदस्य सचिव के रूप में सड़क सुरक्षा से संबंधित वर्तमान कार्यों और प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

रहे मौजूद

​इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंद्रशेखर आर. घोड़के, अपर जिलाधिकारी (ADM) युक्ता मिश्र समेत टास्क फोर्स के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version