Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: फायर सेफ्टी के प्रति गंभीर प्रशासन, होटल व होम स्टे के अग्नि सुरक्षा मानकों की हुई जांच, कर्मियों को दिए गए दिशा-निर्देश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में दिनांक 24-06-2026 को एसएसपी मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जनपद अल्मोड़ा के आदेशानुसार अग्निशमन अधिकारी रानीखेत गणेश चंद्र द्वारा फायर स्टेशन रानीखेत क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल ताज द्वाराहाट, लक्ष्मी देवी होम स्टे बग्वालीपोखेर का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया।

दिए जरूरी निर्देश

इस निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्गों तथा अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। साथ ही संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गये

Exit mobile version