Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इतने लाख बकायेदारी पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, 28 जुलाई को होगी संपत्ति की नीलामी

अल्मोड़ा: बकाया भू-राजस्व की वसूली न होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जैंती तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बचकाण्डे निवासी एक बकायेदार द्वारा ₹14.30 लाख से अधिक की देनदारी जमा न करने पर उनकी अचल संपत्ति को कुर्क कर नीलाम करने का निर्णय लिया गया है। यह नीलामी आगामी 28 जुलाई, 2026 को की जाएगी।

दी यह जानकारी

​विक्रय अधिकारी/नायब तहसीलदार जैंती द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बकायदार प्रताप सिंह रौतेला (पुत्र बची सिंह रौतेला), निवासी ग्राम बचकाण्डे, तहसील जैंती को न्यायालय देय एवं भू-राजस्व के रूप में ₹14,30,198 (चौदह लाख तीस हजार एक सौ अठानबे रुपये) की बकाया वसूली का पत्र विभाग को प्राप्त हुआ था।‌ बार-बार समय दिए जाने के बावजूद धनराशि जमा न किए जाने पर बकायेदार की संपत्ति कुर्क की गई है। नीलामी प्रक्रिया में सबसे अधिक बोली लगाने वाले बोलीकर्ता को कुल बोली राशि का 1/4 (एक-चौथाई) हिस्सा मौके पर ही जमा करना होगा। नीलामी की अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद शेष धनराशि जमा करनी होगी।
• ​तारीख: 28 जुलाई, 2026
• ​समय: दोपहर 12:00 बजे
• ​स्थान: ग्राम बचकाण्डे (राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला)
​नीलाम होने वाली जमीन का विवरण

​मोरनौला राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 3 गांवों में कुल 0.309 हेक्टेयर (15 नाली 07 मुट्ठी) भूमि नीलाम की जाएगी।
• ​ग्राम बचकाण्डे: कुल 0.287 हेक्टेयर (विभिन्न खाता खतौनी एवं खसरा नंबर)।
• ​जाख बचकाण्डे: 0.021 हेक्टेयर (खाता खतौनी सं. 07, खसरा सं. 03)।
• ​ग्राम स्यूनानी: 0.001 हेक्टेयर (खाता खतौनी सं. 11, खसरा सं. 2149)।

Exit mobile version