Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में प्रवेश और कक्षाओं का शेड्यूल जारी, देखें पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि



अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक (UG) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश और कक्षाओं के संचालन की तिथियां घोषित कर दी हैं।

देखें यह अपडेट

मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया आगामी 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जबकि 16 जुलाई से नियमित कक्षाओं का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए वर्तमान में समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है।
​स्नातक प्रथम सेमेस्टर का पूरा कार्यक्रम
• ​1 से 13 जुलाई: स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए दाखिले/प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।
• ​14 और 15 जुलाई: नवप्रवेशित छात्रों के लिए ‘छात्र अभिप्रेरण कार्यक्रम’ (Orientation Program) आयोजित किया जाएगा।
• ​16 जुलाई: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं विधिवत रूप से शुरू हो जाएंगी।
​कक्षाओं का संचालन

इसके अलावा स्नातक (UG) तीसरे व पांचवें सेमेस्टर और स्नातकोत्तर (PG) पहले व तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया 13 जुलाई से 20 जुलाई तक संचालित होगी। इन सभी सेमेस्टरों की नियमित कक्षाएं 23 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी।

Exit mobile version