Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि से संबंद्ध परिसर और महाविद्यालय में प्रवेश शुरू, देखें तिथि


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसर और महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश शुरू हो गये हैं।

अब तक इतने विद्यार्थियों ने कराया प्रवेश

मिली जानकारी के अनुसार महाविद्यालयों और परिसरों की रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू हो गए हैं। जानकारी के अनुसार स्नातक में अब तक कुल 13416 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें बीए में 8629, बीएससी गणित वर्ग में 1099, बीएससी बायो वर्ग में 1541, बीकॉम में 804, बीसीए में 618, बीबीए में 210 और बीएफए में 127 ने पंजीकरण कराया है। वहीं आज से 15 जुलाई तक विवि के कॉलेजों में बची रिक्त सीटों पर छात्रों के प्रवेश किए जाएंगे

Exit mobile version