Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय में प्रवेश फार्म भरने शुरू, यहां देखें जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई ‌है। अल्मोड़ा में भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा में शिक्षण सत्र वर्ष-2026 के लिए प्रवेशार्थियों हेतु (शास्त्रीय गायन, सितार, कथक नृत्य एवं भरतनाट्यम) के प्रवेश-फार्म उपलब्ध हो गये हैं।

दी यह जानकारी

बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएँ भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा के कार्यालय से प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित फार्म शुल्क रू0 20/- जमा कर प्रवेश फार्म प्राप्त सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे गये प्रवेश फार्मों को कार्यालय में जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 18 फरवरी, 2026 निर्धारित की गयी है।

Exit mobile version