Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में बीकॉम और बीबीए प्रथम सेमेस्टर में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, जानें

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर में शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसमें शुक्रवार से बीकॉम और बीबीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो गई है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार बीए प्रथम सेमेस्टर में भी प्रवेश का क्रम लगातार जारी है। इस संबंध में परिसर प्रशासन के अनुसार, बीएससी, बीबीए (शेष सीटों के लिए) और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया अभी लंबित है। इन कक्षाओं की मेरिट सूची अभी जारी नहीं की गई है, जिसके कारण दाखिले शुरू नहीं हो सके हैं। संबंधित विभागों द्वारा मेरिट सूची जारी होते ही इन कक्षाओं में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Exit mobile version