Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया ने शुरू, देखें यह अपडेट

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार से बीएससी (गणित) और बीसीए प्रथम सेमेस्टर के लिए भी दाखिले शुरू कर दिए गए हैं।

प्रवेश शुरू

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। जिसमें परिसर में अब तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 61 छात्र-छात्राओं ने अपना नामांकन सुनिश्चित कराया है।
• ​बीए: 46 छात्र-छात्राएं (सर्वाधिक प्रवेश)
• ​बीकॉम: 08 छात्र-छात्राएं
• ​बीएससी (जीव विज्ञान): 03 छात्र-छात्राएं
• ​बीबीए: 02 छात्र-छात्राएं
• ​बीएफए: 02 छात्र-छात्राएं

Exit mobile version