Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश, विद्यार्थी 10 अगस्त तक कर सकेंगे पंजीकरण

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है।

दी यह जानकारी

एसएसजे परिसर प्रशासन ने एक बार फिर से प्रवेश पंजीकरण पोर्टल खोल दिया है। अब छात्र-छात्राएं 10 अगस्त तक पंजीकरण करा सकेंगे। जानकारी के अनुसार परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अब तक हुए प्रवेश का विवरण-
• ​बीए: 1000 सीटों में से 601 प्रवेश
• ​बीएससी (गणित): 197 सीटों में से 108 प्रवेश
• ​बीएससी (जीव विज्ञान): उपलब्ध सीटों में से 148 प्रवेश
• ​बीसीए: 120 सीटों में से 105 प्रवेश
• ​बीएफए: 60 सीटों में से 54 प्रवेश
• ​बीकॉम: 200 सीटों में से 96 प्रवेश
• ​बीबीए: 60 सीटों में से 54 प्रवेश

Exit mobile version