Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रवेश अपडेट: एसएसजे परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के पंजीकरण की बढ़ी अंतिम तिथि, जारी हुई यह मेरिट लिस्ट

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुविधा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।

अंतिम तिथि आगे बढ़ी

जानकारी के मुताबिक इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने जानकारी दी कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक छात्र अब 10 जुलाई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं प्रवेश समिति के अनुसार, बीए, बीकॉम, बीबीए, बीएफए और बीएससी जीव विज्ञान की पहली लिस्ट के तहत प्रवेश प्रक्रिया 6 जुलाई तक जारी रहेगी। वहीं विभिन्न विषयों के लिए मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। शनिवार को विश्वविद्यालय ने बीएससी गणित और बीसीए पाठ्यक्रम के लिए भी पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इन दोनों कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होकर 8 जुलाई तक संचालित की जाएगी।

विभागवार प्रवेश

• ​बीए: 46 प्रवेश
• ​बीकॉम: 08 प्रवेश
• ​बीबीए व बीएफए: 02-02 प्रवेश
• ​बीएससी जीव विज्ञान: 03 प्रवेश (पहली मेरिट लिस्ट)

Exit mobile version