Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एडवोकेट कवीन्द्र पन्त डीएम व मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तराखण्ड को भेजा पत्र, की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा व मुख्य निर्वाचन आयुक्त/मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तराखण्ड को पत्र भेजा है।

मतदान केंद्र एडम्स ग्लर्स इंटरमीडिएट कालेज में बनाने की मांग

जिसमें उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों की दुरुह स्थितियों के दृष्टिगत बीमार, शारीरिक अशक्त और बुजुर्ग मतदाताओं हेतु घर से मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने, मतदान केन्द्र संबंधित वार्डों के निकट मतदाताओं के लिए सुगम स्थान पर बनाने के साथ नगर निगम अल्मोड़ा के नर्मदेश्वर वार्ड का मतदान केंद्र एडम्स ग्लर्स इंटरमीडिएट कालेज में बनाने, नगर निगम अल्मोड़ा के वार्डों के लिए तय किए गए आरक्षण का जनभावनाओं के अनुरूप तार्किक व न्यायपूर्ण पुनर्निर्धारण करने की मांग की है।

Exit mobile version