Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीएम से मिले जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों के निराकरण की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने गुरूवार को जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक पांडे से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

डीएम से की मुलाकात

साथ ही उन्हें अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने बार एसोसिएशन को अधिवक्तागण की सभी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।

की यह मांग

अधिवक्ताओं ने उनसे कहा कि हमें कलेक्ट्रेट भवन के भीतर भूतल में प्रवेश द्वार के पास बैठने व कार्य करने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाय, कलेक्ट्रेट के गेट व मंदिर के निकट अधिवक्ताओं के लिए एक भवन का निर्माण कराया जाय, कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित जिस कक्ष को अभी अधिवक्तागण बैठने के लिए उपयोग में ला रहे हैं वहां महिलाओं व पुरुषों हेतु अलग-अलग शौचालय बनाए जाय व पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाय, कलेक्ट्रेट के सभी बंद पड़े शौचालय खुलवाए जायें व उनकी साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय कक्षों में अधिवक्ताओं  के काम करने के लिए अतिरिक्त मेज कुर्सियां लगवाई जाए, कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालयों व कार्यालयों में शीघ्रता व सुगमता से कार्य संपादन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

रहें शामिल

जिलाधिकारी से भेंट करने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार,  उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त, सचिव दीप जोशी, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, अधिवक्ता हृदयेश दीपाली, नवीन जोशी, पी० सी० तिवारी, हरेंद्र नेगी, कुंदन लटवाल, रीता मेहरा आदि शामिल रहे।

Exit mobile version