Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बच्चों के संरक्षण और यौन अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक हुए अधिवक्ता, संपन्न हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक 1/07/2026 व 2/07/2026 को माइग्रेशन एंड असाइलम प्रोजेक्ट (MAP) संस्था द्वारा पैनल अधिवक्ताओं के लिए जिला न्यायालय सभागार में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दी जरूरी जानकारी

इस प्रशिक्षण का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा किया गया । प्रशिक्षण में एडवोकेट, अंकिता सरकार, प्रोजेक्ट कार्डीनेटर, अस्वथी एल्सा वर्गीस, स्टेट कार्डिनेटर ( उत्तराखण्ड),दीपिका पुरोहित, सी.एफ.सी द्वारा सभी पैनल अधिवक्ताओं के साथ Protection of children from sexual offences( Pocso) act 2012, किशोर न्याय ( बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम,2015, घरेलू हिंसा,यौन अपराधों के सम्बन्ध में विस्तार से बातचीत की गई। जिसमें पैनल अधिवक्ताओं भूमिका, प्रकियात्मक, सुरक्षा उपायों का पालन,आदि विषयों पर चर्चा की गई।

Exit mobile version