Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विवि में पांच साल बाद स्थायी परीक्षा नियंत्रक की तैनाती, इन्हें किया नियुक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जुड़ी जरूरी जानकारी है।

विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

मिली जानकारी के अनुसार इस विवि के अस्तित्व में आने के पांच वर्ष बाद स्थायी परीक्षा नियंत्रक की तैनाती हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने अब प्रो. पंकज कुमार साह को विवि का स्थायी परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया है। प्रो. साह ने कहा कि विद्यार्थियों की हर समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगा। साथ ही अब विद्यार्थियों को उम्मीद है कि उनकी परीक्षा परिणामों को लेकर आ रही समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

Exit mobile version