अल्मोड़ा: पेट्रोल-डीजल और दूध के दाम बढ़ने से आम जनता पर खासा असर देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह में सब्जियों के दाम भी पांच से दस रुपये तक बढ़ गये है। अल्मोड़ा में भी सभी प्रकार की सब्जियों के दामों में दस से बीस रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के साथ ही हल्द्वानी मंडी से ही सब्जियों के दाम में हुआ इजाफा
सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज व टमाटर लिया जाता है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से प्याज व टमाटर के भी भाव बढने से खाने की थाली से गायब होने लगी है। दरअसल, जो टमाटर एक सप्ताह पूर्व 30 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब 45 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि आलू 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी विक्रेता अमित बिष्ट ने बताया कि डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के साथ ही हल्द्वानी मंडी से ही सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है। इसके चलते यहां सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। सभी प्रकार के सब्जियों के भाव बढ़ने से अधिकांश व्यक्ति इसे खरीदने से परहेज कर रहे है।
जानें सब्जियों के दाम-
सब्जी पहले अब
प्याज 30 40
टमाटर 25 40
आलू 10 15
मटर 45 50
बैगन 50 60
करेला 65 80
पत्ता गोभी 15 20
फुल गोभी 20 40
शिमला मिर्च 50 60
बिन 50 65
लौकी 25 40