Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मनसा देवी मंदिर में भगदड़ हादसे के बाद विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बढ़ाई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। वहीं सावन के दूसरे सोमवार के लिए जागेश्वर धाम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

मंदिर में बढ़ाई व्यवस्था

जानकारी के अनुसार बीते रविवार को हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने पर मंदिर की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। वहीं जागेश्वर धाम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। साथ ही पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रहीं। डीएम ने जागेश्वर धाम में भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रदेश भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version