Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सितंबर में अग्निवीर भर्ती रैली, अभ्यर्थी जान लें यह जरूरी नियम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में सोमनाथ भर्ती मैदान में 11 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जानी है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक क्रीर्ति चक्र, सेना मेडल महेश कुमार ने बताया कि 11 से 21 सितंबर तक भर्ती रैली चलेगी। जिस पर ऑनलाइन सीईई मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों की सूची ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट और चयनित युवाओं के ईमेल पर प्रवेशपत्र भेज दिए गए हैं।

प्रवेश पत्र अनिवार्य

बताया कि भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों से चिकित्सक से कानों की सफाई करवाएं। बिना जूते के आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र में उल्लेखित तिथि और समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version