Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, बड़ी संख्या में पंहुचे युवा, दौड़ के साथ हुई यह शारीरिक दक्षता परीक्षा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के सोमनाथ ग्राउंड में उत्तराखंड की पहली अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है।

भर्ती रैली की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल गुरुवार से यह भर्ती रैली आयोजित की गई। जिसमें रैली की शुरुआत 1.6 किलोमीटर दौड़ से हुई, जिसमें सफल उम्मीदवारों का लंबाई, सीना और वजन मापा गया। इसके बाद उन्हें 9 फीट गड्ढा कूद, बैलेंसिंग और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षणों से गुजरना पड़ा। वहीं पहले दिन बागेश्वर जिले के छह तहसीलों-बागेश्वर, दुगनाकुरी, गरुड़, कपकोट, कांडा और कौसानी-के करीब एक हजार युवाओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही पहली बार एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया गया है। मुख्यालय भर्ती जोन लखनऊ के प्रमुख मेजर जनरल मनोज तिवारी ने रैली का शुभारंभ किया।

Exit mobile version