Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वामी विवेकानंद जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में शारदा पब्लिक स्कूल की अहाना बर्थवाल को चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। राम कृष्ण कुटीर अल्मोड़ा द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता अहाना बर्थवाल में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सीनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में खुशबू फर्स्वाण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया था प्रतिभाग

प्रतियोगिता में रीतिका टम्टा, कृतिका पांडे, देवाशीष शाह सृष्टि शाह, यक्षिता जीना, मैतीया पांडे ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की l प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version