Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं का हुआ स्वागत, इन्हें मिली जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 26 जून को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।

अभ्यास वर्ग रुद्रप्रयाग में संपन्न

विगत दिनों 20 जून से 23 जून तक प्रदेश अभ्यास वर्ग रुद्रप्रयाग में संपन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थी परिषद के आगामी कार्यक्रम की योजनाएं बनी। अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान का प्रवास रहा। जिसमें अल्मोड़ा जिले से जिला संयोजक राहुल कनवाल एवं जिला सह संयोजक साहिल नेगी के नाम की घोषणा हुई।

रहें उपस्थित

स्वागत कार्यक्रम में वरुण कपकोटी, हिंमाशु, सौरभ, नगर मंत्री रोहित, पारस, रोहन, विनय, विशाल, निक्कू, करन आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version