Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारी बारिश व अतिवृष्टि का अलर्ट, कल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, निर्माण कार्यों पर भी लगी रोक

अल्मोड़ा: जनपद में लगातार हो रही अतिवृष्टि और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

दिए यह निर्देश

जिस पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने एक आपात बैठक बुलाकर सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।मौसम के मिजाज और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने कल  2 सितंबर को जनपद के सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। साथ ही आपात बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। जिले में जहां भी भू-कटाव या खुदाई से जुड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। जिले के सभी प्रमुख और संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि मलबा आने या भूस्खलन होने पर सड़कों को तुरंत खोला जा सके। स्वास्थ्य विभाग को सभी जरूरी चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और एम्बुलेंस सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जुड़े वर्चुअल

​बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अलावा सभी उपजिलाधिकारी (SDM) और खंड विकास अधिकारी (BDO) वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Exit mobile version