Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, मृग विहार में पशु चिकित्सकों की टीम ने की जानवरों की स्वास्थ्य जांच

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग अलर्ट

बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद वन विभाग भी अलर्ट मोड पर है। जानकारी के अनुसार शनिवार को बर्ड फ्लू के संक्रमण को देखते हुए एनटीडी स्थित मृग विहार में पशु चिकित्सकों की टीम ने जानवरों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही जरूरी दवाई भी दी। इसके अलावा बर्ड फ्लू के लक्षण, बचाव और इससे रोकथाम के लिए जागरूक भी किया।

Exit mobile version