Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:  सभी डीलर देंगे सामूहिक त्याग पत्र, संपूर्ण जिम्मेदारी होगी विभाग की, सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की बैठक में डीलरो ने बताई समस्याएं

आज  सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय नन्दादेवी (गीता भवन) मे आहुत की गई। जिसमें विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से आए डीलरो ने प्रतिभाग किया और अपनी समस्याएं बताई ।

विभाग एवम सरकार द्वारा नए नए नियमों को जबरन डीलरो को थोपा जा रहा

डीलरो द्वारा कहा गया कि आए दिन विभाग एवम सरकार द्वारा नए नए नियमों को जबरन डीलरो को थोपा जा रहा है जो की संभव भी नहीं है । और डीलरो द्वारा अपनी समस्याओं को सचिव सहित मुख्यमंत्री व खाद्य मंत्री को भी निवेदन के साथ साथ बार बार आग्रह करने के बाद भी किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही । नाही सचिव या मुख्यमंत्री द्वारा हमारे आग्रह का कोई संतोषपूर्वक जवाब दिया गया है । जबकि पूर्व में कोविड जैसी भयंकर बीमारी से जब पूरा विश्व लड़ रहा था । तब राशन डिलरों ने ही अपनी जान हथेली में रखकर घर घर राशन पहुंचाने का काम किया था । इन डीलरों को सम्मानित करने के बजाय शासन द्वारा नए नए नियम लागू किए जा रहे हैं । जिसकी सभी डीलर घोर भर्सना करते हैं । रोज रोज शासन द्वारा लागू नए नए नियम लागू करने से डीलर मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो गया है । आज बैठक में सभी डीलरो ने मिलकर निर्णय लिया है कि दो अगस्त को सभी डीलर सामूहिक त्याग पत्र देंगे । जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी ।

बैठक में मौजूद रहे

इस बैठक में जिलाध्यक्ष संजय साह (रिक्खू), प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, केशर खनी, दिनेश गोयल, प्रकाश भट्ट, अभय साह, इंदर सिंह, नीमा पवार, लीलाधर भट्ट, नारायण सिंह, सुंदर भोजक, खष्टी पंत, हेमा पांडे, लीला साह, दीपक साह, पंकज कपिल, विपिन तिवारी, सुरेश, बिशन सिंह, देवेंद्र चौहान, भोपाल सिंह आदि उपस्थित थे ।

Exit mobile version