Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 06 फरवरी को होगी अखिल भारतीय पूर्व सैनिकों की बैठक, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अल्मोड़ा की एक मासिक बैठक आयोजित होनी है।

06 फरवरी को होगी बैठक

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक 06 फरवरी को प्रात: 11 बजे से परिषद के कार्यालय नन्दा देवी में की जायेगी। जिस पर सभी पूर्व सैनिकों से अध्यक्ष केशव दत्त पाण्डेय की ओर से अपील की गई है इस अधिक से अधिक संख्या में आए। बैठक में संगठन से सम्बंधित व पूर्व सैनिको के कल्याणकारी योजना व मुख्यालयों की ओर से आए पत्रो से अवगत कराया जायेगा।

Exit mobile version