Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 10 जनवरी को होगी अखिल भारतीय पूर्व सैनिकों की बैठक, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अल्मोड़ा की एक मासिक बैठक आयोजित होनी है।

10 जनवरीको होगी बैठक

यह मासिक बैठक आगामी 10 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। यह बैठक 10:40 बजे नन्दा देवी मंदिर परिसर में होगी। परिषद के अध्यक्ष केशव दत्त पांडे ने बताया कि बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पूर्व सैनिकों को उच्च मुख्यालय से आए हुए पत्रों को पढ़कर सुनाया जाएगा। वहीं बताया कि अगर किसी पूर्व सैनिक के पास कोई सुझाव व पाइंट हुए तो वह नौ जनवरी तक नरेंद्र लाल वर्मा को दे।

Exit mobile version