Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने पर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में धरना दिया। उन्होंने सरकार से जल्द प्राधिकरण को खत्म करने की मांग उठाई। डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

डीडीए थोपना पहाड़ के लोगों के साथ धोखा

समिति के बैनर तले गांधी पार्क धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि कई साल से संघर्ष समिति लगातार जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिये आंदोलनरत है। प्रत्येक समिति के बैनर तले विभिन्न संगठन से जुड़े लोग साप्ताहिक धरना प्रदर्शन कर रहे है। कहा कि इतने विरोध के बाद भी प्रदेश सरकार ने केवल प्राधिकरण को स्थगित किया है, जो जनता के साथ धोखा है। चेतवानी दी कि जब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं हो जाता है, तब तक संघर्ष समिति आंदोलन जारी रखेगी।

मौजूद रहे

धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, सभासद हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चंद्रमणि भट्ट, प्रताप सिंह सत्याल, शहाबुद्दीन, महेश चंद्र आर्या, धनी राम आगरी, हेम चंद्र जोशी, भारत रत्न पांडे, बहादुर सिंह रौतेला समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version