Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज तड़के सुबह तक पंहुची दूरस्थ क्षेत्रों की सभी पोलिंग पार्टियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल शुक्रवार को लोकसभा चुनाव हुए। जिसमें बुजुर्गों से लेकर युवाओं में मतदान को‌ लेकर उत्साह दिखा। मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

वापस आने लगी पोलिंग पार्टियां

जिसके बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी शुरू हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक पोलिंग पार्टियां वापस आने लगी। वहीं दूरस्थ क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां आज सुबह तड़के शनिवार को पंहुची । जानकारी के अनुसार जिले में मतदान के लिए 920 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इनमें 133 दूरस्थ बूथों के लिए एक दिन पहले रवाना कर दिया गया था।

Exit mobile version