राम नवमी के शुभ अवसर पर होटल अपर्णा निकट टैक्सी स्टैंड धारानौला अल्मोड़ा में माया फिजियोथेरेपी सेंटर का उदघाटन मुख्य विकास अधिकारी ( सीडीओ ) अल्मोड़ा अंशुल सिंह के द्वारा किया गया । उनके द्वारा बताया गया है कि फिजियोथेरेपी से शरीर की मांसपेशियां एवम शरीर की गतिशीलता में सुधार करने में मदद मिलती है , और खिलाड़ियो के लिए फिजियोथेरेपी बहुत लाभदायक है।
इन सभी समस्याओं का समाधान है फिजियोथेरेपी
सेंटर के संचालक डॉक्टर पंकज सिंह रौतेला ( पी • टी ) द्वारा बताया गया कि लोगों में मांसपेशियों, जोड़ों एवम नसों से संबंधित परेशानियां बनी रहती है , जैसे कि गठिया, कमर दर्द , गर्दन दर्द , साइटिका, ऑपरेशन पूर्व एवम पश्चात थैरेपी, स्पोर्ट्स इंजरी का निदान फिजियोथेरेपी से होता है।
इस अवसर पर उपस्थित रहे
इस अवसर पर डॉक्टर पंकज के पिता मोहन सिंह रौतेला, माता माया रौतेला , उमेश, दीवान , महेश , देवदत्त जोशी , के एन पाठक , अरविंद जोशी , कैलाश , धीरज , भावना , वंदना , मृदुल , रमेश, हरीश , ललित मोहन , मीनाक्षी , मनोज , पुष्कर आदि सम्मिलित हुए ।