Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सभी जवान स्वयं को रखें स्वस्थ व फिट, नियमित रूप से करें फिजीकल एक्टविटी व स्पोर्ट्स- अपर पुलिस अधीक्षक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल दिनांक 06.03.2025 को हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने फायर स्टेशन रानीखेत का वार्षिक निरीक्षण किया।

दिए यह निर्देश

जिसमे उन्होंने फायर स्टेशन परिसर, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय, एमटी मोटर गैराज व वाचरूम ड्यूटी कक्ष का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके बाद वाचरूम ड्यूटी कक्ष में स्थापित संचार उपकरणों के संचालन की जानकारी ली व फायर स्टेशन पर उपलब्ध सभी अग्निशमन वाहनों/उपकरणों व आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर कार्यशील स्थिति को चेक किया। स्टेशन की पत्रावलियों एवं रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण कर रख-रखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया।‌निरीक्षण के उपरांत फायर स्टेशन में उपस्थित सभी अधि0/कर्मगणों का सम्मेलन लिया। उनकी समस्या पूछकर निराकरण किया। साथ ही सभी जवानों को स्वयं को फिट व स्वस्थ्य रखने हेतु नियमित रुप से फिजीकल एक्टविटी व स्पोर्ट्स करने हेतु निर्देशित किया।

Exit mobile version