Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला कल्याण संस्था की सभी बहनों ने फौजी भाइयों की कलाई में बांधी राखी, खिलाई मिठाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कल 19 अगस्त है। कल रक्षाबंधन का त्योहार है। इस मौके पर आज महिला कल्याण संस्था की सभी बहनों ने राजपूताना रेजीमेंट के समस्त फौजी भाईयों की कलाईयो पर राखीयां बांधी।

हर्षोल्लास के साथ मनाया आज का दिन

जिसमे पर संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल  ने उपस्थित सभी सैनिक भाईयों का आदर, श्रद्धा व प्रेम पूर्वक स्वागत करते हुऐ सर्वप्रथम बटालिन के कैप्टन अमनदीप सिंह को तिलक लगाकर राखी बांधी व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इसी क्रम में कैप्टन रमेश सिंह ,नायक सूबेदार मेजर सिंह, मुनीश सिंह सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया एंव बटालियन के सभी सैनिक भाईयों को संस्था की बहनों द्वारा परंपरागत तरीके से राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।

फौजी भाईयों को बांधी राखी

इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि जो सैनिक भाई देश की सेवा के लिए अपनी बहनों से दूर है। देश ही जिनका परिवार है, ये राखी उनके लिए बहुत मायने रखती है। उनकी इस कमी को पूरा कर पाये बस यही हम बहनों का छोटा सा प्रयास है। धरती संभाली, अंबर संभाला, संभाली सरहदें सारी, उन्हीं भाईयों के लिए खास है यह राखी हमारी। हमारे ये सैनिक भाई अपने जीवन की चिंता किये बिना हमारे देश को सुरक्षित रखते हैं। मौसम की हर मार को हमारे सैनिक भाई हंसते हुवे सह जाते हैं और रात दिन मातृभूमि की सेवा में लगे रहते हैं। इन्हीं सैनिक भाईयों की वजह से हम चैन से सो पाते हैं । हमारे त्यौहार उल्लास से भरे होते है और हमारी खुशियों में आत्म संतुष्टि होती है। सैनिक भाईयों ने भी इस मिलन को अविस्मरणीय बताया प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया।

रहीं उपस्थित

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती,ममता चौहान,अनीता रावत,रमा जोशी, राधिका जोशी,मंजू रावत,सरला बिष्ट अनुराधा,रेखा, दीपा, ऋचा दुर्गापाल, हेमा, कंचन, विमला, मीनाक्षी, पुष्पा,पूनम, आरती, चंद्रा आदि उपस्थित रहीं ।

Exit mobile version