March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: समस्त व्यापारी संगठन ने केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल का किया विरोध, कहा जल्द निकले समाधान

अल्मोड़ा में किसान संगठन की बैठक हुई। जिसमें नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा भी शामिल हुए। जिसमें नगर व्यापार मंडल व समस्त व्यापारी गण ने केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल का विरोध किया।

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कही यह बात-

इस दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि वह एवं अल्मोड़ा के समस्त व्यापारी किसान आंदोलन में सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी कानून के खिलाफ उनका समर्थन करते हैं।

किसानों की समस्याओं का हो जल्द समाधान-

नगर व्यापार मण्डल अल्मोड़ा के पदाधिकारी एवं समस्त व्यापारियों ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि छोटे किसानों की समस्याओं को देखते हुए और किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए किसानों के हितों में इन बिलों में संसोधन किया जाए। सरकार और किसान नेताओं के बीच वार्ता कई समय से चल रही है परन्तु यह खेद का विषय है की अभी तक सरकार किसानों की समस्याओं का पूर्ण रूप से समाधान नहीं कर पाई है। जिस पर सरकार जल्द से जल्द निर्णय ले, जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा सकें।