Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से अल्मोड़ा प्रशासन की अपील, 15 अगस्त तक हर हाल में कराएं ई-केवाईसी

अल्मोड़ा: जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने जनपद के उन सभी एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है जिन्होंने अब तक अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं कराई है।

देखें तिथि

जिस पर उन्होंने सभी पात्र उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद ई-केवाईसी न होने पर उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन धारकों पर भी पड़ सकता है।


​करें ई-केवाईसी

​उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। ‘इंडियन वन’ (IndianONE) ऐप के जरिए घर बैठे खुद ऑनलाइन ई-केवाईसी की जा सकती है। अपने क्षेत्र के गैस डिलीवरी बॉय के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। संबंधित गैस एजेंसी या वितरक के कार्यालय में जाकर सीधे तौर पर ई-केवाईसी पूरी कराई जा सकती है।

Exit mobile version