April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा कांग्रेस ने भाजपा के ज्वालापुर विधायक को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा का पुतला फूंका


आज अल्मोड़ा के स्थानीय चोघानपाटा में कांंग्रेस ने ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए विधायक सुरेश राठौर का पुतला भी दहन किया।

भाजपा के संरक्षण में ऐसा घृणित कार्य करने वाले विधायक सुरेश राठौर को अभी तक नहीं किया  गिरफ्तार

इस अवसर पर अल्मोड़ा कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है जिसके बाद नैतिकता के आधार पर उन्होंने खुद अपना इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भाजपा के संरक्षण में ऐसा घृणित कार्य करने वाले विधायक सुरेश राठौर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा लगाती है वही दूसरी ओर भाजपा के विधायक और पदाधिकारी महिलाओं के साथ इस तरह के कुकृत्य करते हैं। वही ऐसे में भाजपा इनको संरक्षित करने का कार्य कर रही है। पुरन सिंह रौतेला ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिला अपराधों में इजाफा हुआ  है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की इन हरकतों से भाजपा का असली चरित्र जनता के सामने आ चुका है।

विधायक को अविलम्ब गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच करे-

पुरन सिंह रौतेला ने कहा कि पुलिस को विधायक को अविलम्ब गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार सत्ता का दुरूपयोग कर रही है जिसका उदाहरण है कि उक्त महिला की पुलिस ने शिकायत तक दर्ज नहीं की। जिसके बाद मजबूरी में महिला को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी तब जाकर विधायक पर मुकदमा दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता की ताकत दिखाते हुए भाजपा ने विधायक राठौर को बचाने की कोशिश की तो कांंग्रेस पार्टी शान्त नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी।

इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डे,जिला महासचिव गीता मेहरा,राबिन भण्डारी,पंकज कान्डपाल,अमित बिष्ट,प्रदीप बिष्ट,अख्तर हुसैन,फाकिर खान,कुलदीप मेर,पी०सी०जोशी,रमेश नेगी आदि उपस्थित रहे।