Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक्शन मोड में अल्मोड़ा फायर सर्विस: दक्षिण दिल्ली हादसे के बाद होटलों में की सुरक्षा मानकों की जांच, दिए कड़े निर्देश

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में दिनांक 11.06.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर के निर्देशन में, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में घटित दर्दनाक अग्निकांड की घटना के दृष्टिगत जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

दी यह जानकारी

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मुकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में फायर स्टेशन अल्मोड़ा क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट्स का गहन अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माँ भगवती होटल, देवभूमि स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, बिष्ट स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, नेगी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, मोहन्स स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, रावत स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट तथा हिमदर्शन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, लोधिया (अल्मोड़ा) में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की कार्यशील स्थिति, आपातकालीन निकास मार्गों की व्यवस्था, विद्युत संयोजनों की सुरक्षा एवं अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (Fire NOC) आदि का परीक्षण किया गया।‌ निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं में कमी पाई गई, उन्हें नोटिस जारी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन की जानकारी प्रदान कर अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया।

Exit mobile version