Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा: स्व. भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता का भव्य आगाज





अल्मोड़ा: ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा के जौहरी बाजार में आज शनिवार को स्व. भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। खेल भावना और उत्साह के बीच शुरू हुई इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेम साह रहे। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का शाॅल ओढ़ाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।


धीरज साह ने जीता रोमांचक उद्घाटन मैच


​प्रतियोगिता का पहला मुकाबला धीरज साह और टीटू खान के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा, जिसमें अंतिम क्षणों तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं। धीरज साह ने 29-27 के करीबी अंतर से टीटू खान को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच के दौरान फ़इम अहमद और सचिन कुमार ने रेफरी की भूमिका बखूबी निभाई।


रहें उपस्थित


इस अवसर पर अजय वर्मा व्यापार मण्डल अध्यक्ष, सुशील साह मनोज वर्मा कान्छी, प्रदीप वर्मा, पवन साह, विवेक वर्मा, सुमित वर्मा, हिमांशु साह, हर्षवर्धन वर्मा, फ़िरोज़ अंसारी, विजय चौहान, दीप चंद्र वर्मा, सौरभ वर्मा, रवि वर्मा, मोनू राज, प्रशांत वर्मा,बिट्टू अंसारी, अकील अहमद मौजूद रहें।

Exit mobile version