Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पनार हाईवे का होगा चौड़ीकरण, बनेगा टू- लेन, कवायद शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। तीन जिले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत को आपस में जोड़ने वाला प्रमुख हाईवे टू-लेन बनने वाला है। जिससे बड़ी राहत मिलेगी।

जल्द शुरू होगा कार्य

मिली जानकारी के अनुसार पनार हाईवे के चौड़ीकरण को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है। इस हाईवे का चौड़ीकरण कर इस पर आवाजाही सुगम करने के लिए कवायद शुरू कर दी गयी है। बताया कि जल्द ही हाईवे का चौड़ीकरण कार्य शुरू होगा, इसकी डीपीआर तैयार होने लगी है। एनएच के अधिकारियों के मुताबिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आने का अनुमान बताया है। बताया गया है कि हाईवे चौड़ीकरण के साथ इन पुलों का भी नवनिर्माण होगा और इनकी भार क्षमता भी बढ़ेगी।

Exit mobile version