Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एचपीवी वैक्सीनेशन में अल्मोड़ा का शानदार प्रदर्शन, 39% लक्ष्य के साथ राज्य में पाया पहला स्थान



अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में घातक सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। जिसमें अल्मोड़ा जिले ने पूरे उत्तराखंड में बाजी मारी है।

बताएं यह आंकड़े

मिली जानकारी के अनुसार जिसमें 14 से 15 वर्ष की छात्राओं को टीका लगाने के इस विशेष अभियान में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरविंद पांगती ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस आयु वर्ग की कुल 4,805 छात्राओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। स्वास्थ्य टीमों के कड़े प्रयास से अभियान के दौरान 1,857 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। बताया कि जिले ने निर्धारित लक्ष्य का 39 प्रतिशत हासिल किया है। प्रतिशत के इस आंकड़े के साथ अल्मोड़ा ने प्रदेश के अन्य सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह विशेष टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से 30 मई तक चलाया गया था।

Exit mobile version