Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी बारिश के मौसम के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, लिया यह प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए जनपद के समस्त पुलिस बल को अलर्ट करते हुए,आपदा उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
     
दिया यह प्रशिक्षण

आज दिनांक 20/06/2024 को सीओ अल्मोड़ा  विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में एएनटीएफ प्रभारी सुनील धानिक व दन्या पुलिस टीम द्वारा आगामी बारिश के मौसम के दृष्टिगत थाने को आवंटित आपदा उपकरणों को चैक किया गया, सभी उपकरण कार्यशील दशा में पाए गए। थाने में उपस्थित सभी कार्मिकों द्वारा आपदा उपकरणों को प्रयोग करने का प्रशिक्षण लिया गया।

Exit mobile version