Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी त्योहारों और विधानसभा सत्र को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, एसएसपी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

​अल्मोड़ा: जनपद में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने, अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों एवं विधानसभा सत्र की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की।

बैठक का आयोजन

जिसमें पुलिस कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस
​बैठक में जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी दीपावली और विधानसभा सत्र के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों व बाजारों में पुलिस बल की दृश्यता (विजिबिलिटी) बढ़ाएं और गश्त/पिकेट ड्यूटी को प्रभावी बनाएं।


​सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था

• ​दीपावली पर्व व पटाखा बाजार: पटाखा बाजारों, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल, पिकेट ड्यूटी और गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
• ​विधानसभा सत्र की सुरक्षा: जनपद में सघन चेकिंग, सत्यापन अभियान, होटलों और रेस्टोरेंटों की नियमित जांच तथा अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने को कहा गया।
• ​फायर ब्रिगेड अलर्ट: फायर स्टेशन अल्मोड़ा और रानीखेत को पटाखा बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्निशमन वाहनों और उपकरणों की तैनाती के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

​ नशा तस्करों पर दोहरी चोट

• ​मादक पदार्थों (स्मैक, गांजा, शराब) की तस्करी में संलिप्त लोगों पर आबकारी व एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
• ​अवैध तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्ति की जांच कर गैंगस्टर एक्ट एवं वित्तीय पहलुओं के तहत कुर्की/कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
​
चुनाव तैयारियों व यातायात प्रबंधन

• ​चुनाव वर्ष के दृष्टिगत संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, शस्त्र लाइसेंसों की जांच/नवीनीकरण और पुलिस कार्मिकों के वोटर आईडी कार्ड के शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश दिए गए।
• ​यातायात नियमों के उल्लंघन, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग और रैश ड्राइविंग के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए गए।


​
त्वरित निस्तारण व महिला/साइबर सुरक्षा

• ​लंबित विवेचनाओं, समन, वारंट और माल मुकदमती वाहनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
• ​महिला/नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को राहत दिलाने व ठगी की राशि वापस कराने हेतु त्वरित कदम उठाने पर जोर दिया गया।

​पुलिसकर्मी सम्मानित

​उत्कृष्ट और मानवीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए एसएसपी अल्मोड़ा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
•  ​Employee of the Month: भतरौजखान क्षेत्र से 25.240 किग्रा अवैध गांजा और 2 धारदार हथियारों के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले चौकी प्रभारी भिकियासैण उपनिरीक्षक संजय जोशी को ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ चुना गया।


•  ​अन्य सम्मानित कर्मचारी

◦ ​उपनिरीक्षक संजय जोशी (चौकी प्रभारी भिकियासैण)
◦ ​अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा (थाना भतरौजखान)
◦ ​कानि0 01 हरेन्द्र तोमर (थाना भतरौजखान)
◦ ​हे0कानि0 133 शमीम अहमद (थाना भतरौजखान)
◦ ​हे0कानि0 81 राजाराम (थाना भतरौजखान)
◦ ​अ0उ0नि0 दूरसंचार 48 भाष्कर चन्द्र सनवाल (पुलिस दूरसंचार)
◦ ​हेड कानि0 सुरेश चन्द्र बहुगुणा (एसडीआरएफ सरियापानी)
◦ ​हेड कानि0 अभिसूचना भुवन चंद्र (एलआईयू अल्मोड़ा)
◦ ​कानि0 124 नीरज पाल (एसओजी अल्मोड़ा)
◦ ​कानि0 116 राकेश खेतवाल (एसओजी अल्मोड़ा)
◦ ​कानि0 112 विनोद कुमार (कोतवाली अल्मोड़ा)
◦ ​फायरमैन 185 कमल सिंह बिष्ट (फायर स्टेशन अल्मोड़ा)
◦ ​होमगार्ड 1120 ललित कुमार (यातायात सैल)
◦ ​होमगार्ड 1412 शिवराज सिंह (थाना लमगड़ा)
◦ ​स्वच्छक राजकुमार (पुलिस लाइन)


​ रहे उपस्थित

​बैठक में सीईओ बलवंत सिंह रावत, सीईओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, सहायक निदेशक अभियोजन श्रीमती सीमा भेतवाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, एलआईयू निरीक्षक मनोज भारद्वाज, वाचक अशोक कुमार धनकड़ समेत जनपद के समस्त थाना प्रभारी, एलआईयू, एसडीआरएफ, फायर सेवा व पुलिस कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version