Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सत्यापन जांचने घर-घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस, संदिग्धों पर कड़ी नजर



अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के थाना प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे 01 माह का सघन Operation Crack Down Verification Drive अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों आदि के सत्यापन किये जाने हेतु वृहद अभियान चलाये जाने के आदेश दिये है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में बीते कल दिनांक-16/02/2026 को जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन कर टीमों द्वारा अपने-अपने कोतवाली/थाना क्षेत्रान्तर्गत किरायेदार, मजदूर, फड़-फेरी/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया गया।

कोतवाली अल्मोड़ा

लगभग 140 लोंगों को चेक किया गया। बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों को किराए पर रखने वाले 02 मकान मालिकों पर उत्तराखंड अधिनियम के तहत ₹ 10-दस हजार कुल 20 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही बिना सत्यापन रह रहे 33 बाहरी व्यक्तियों के विरूद्ध 81 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

कोतवाली रानीखेत

लगभग 125 लोंगों को चेक किया गया। बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों को किराए पर रखने वाले 01 मकान मालिकों पर उत्तराखंड अधिनियम के तहत ₹ 5 हजार की चालानी कार्यवाही की गई।

कोतवाली द्वाराहाट

लगभग 45 लोंगों को चेक किया गया। बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों को किराए पर रखने वाले 01 मकान मालिकों पर उत्तराखंड अधिनियम के तहत ₹ 10 हजार की चालानी कार्यवाही की गई।

थाना भतरौजखान

लगभग 105 लोंगों को चेक किया गया। बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों को किराए पर रखने वाले 02 मकान मालिकों पर उत्तराखंड अधिनियम के तहत ₹ 10-दस हजार कुल 20 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही बिना सत्यापन रह रहे 16 बाहरी व्यक्तियों के विरूद्ध 81 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

थाना लमगड़ा

लगभग 40 लोंगों को चेक किया गया। बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों को किराए पर रखने वाले 01 मकान मालिकों पर उत्तराखंड अधिनियम के तहत ₹ 5 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही बिना सत्यापन रह रहे 05 बाहरी व्यक्तियों के विरूद्ध 81 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

थाना दन्या

लगभग 55 लोंगों को चेक किया गया। बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों को किराए पर रखने वाले 01 मकान मालिकों पर उत्तराखंड अधिनियम के तहत ₹10 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही बिना सत्यापन रह रहे 05 बाहरी व्यक्तियों के विरूद्ध 81 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। इसके अलावा कोतवाली सोमेश्वर, चौखुटिया,थाना सल्ट, देघाट, धौलछीना द्वारा लगभग 132 लोंगों को चेक किया गया। बिना सत्यापन रह रहे 19 बाहरी व्यक्तियों के विरूद्ध 81 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के मकान मालिकों / ठेकेदारो से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे और साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version