Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा: पुलिस चौकी पहुंचे स्कूली बच्चे, खाकी की देखी कार्यशैली, समझा सुरक्षा और सेवा का अर्थ





अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद में संचालित जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


किया जागरूक


इसी क्रम में दिनांक 28.04.2026 को चौकी प्रभारी श्री आनंद बल्लभ कश्मीरा द्वारा स्प्रिंग डेल्स के स्कूली बच्चों को चौकी में आमंत्रित कर पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इस दौरान बच्चों को चौकी में होने वाली दैनिक कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित भूमिका तथा आमजन की सुरक्षा हेतु किए जाने वाले कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, जिसमें सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक/कॉल से सतर्क रहने तथा OTP एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई व  अपने घर परिवार में भी साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही बाल सुरक्षा के दृष्टिगत अजनबियों से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के बारे में जानकारी दी गई। आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देकर बच्चों को जागरूक किया गया।

Exit mobile version