Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वीडन में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा नेतृत्व सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे अल्मोड़ा के जन्मेजय तिवारी

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जन्मेजय तिवारी स्टाकहोम स्वीडन में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा नेतृत्व सम्मेलन प्रतिभाग करेंगे। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि नेशनल डेमोक्रेटिव इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न देशों के चुने गए नेतृत्वकारी युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

आठ साल से अंतर्राष्ट्रीय मंचों में भागीदारी कर रहे हैं जन्मेजय तिवारी

चार दिवसीय सम्मेलन में दुनिया के हर क्षेत्र में खड़ी हो रही ज्वलंत समस्याओं, मुद्दों की पहचान उनके समाधान के लिए आपसी समन्वय से नीति निर्माण करने की पहल की जाएगी। जन्मेजय तिवारी पिछले आठ वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय मंचों में भागीदारी कर रहे हैं।

Exit mobile version