Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच के साथ वैकल्पिक मार्ग खैरना-रानीखेत पर भी मलबा, यातायात हुआ बाधित

अल्मोड़ा से लेकर नैनीताल व अन्य जिलों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहीं हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात हुआ प्रभावित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल बुधवार को  अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच के साथ वैकल्पिक मार्ग खैरना-रानीखेत पर भी मलबा आ गया। इससे एक साथ दोनों सड़कों पर आवाजाही ठप होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। दिन भर क्वारब से यातायात बंद रहा। एनएच से आवाजाही करने वाले कई वाहन अधर में फंसे रहें। इसके अलावा 14 ग्रामीण सड़कों पर भी आवाजाही बंद रही। गोदी- खीड़ा-माईथान-बछुवाबान सड़क छठे दिन भी बंद रही। इन सड़कों पर भी यातायात बाधित बुधवार को बौरमल्ला-बौरतल्ला, ज्वारनेड़ी-बसगांव, कालीका-दलमोटी, पीपना-मन्हेत-डंगूला, चमकना-अधे-थात, गुरूड़ाबांज-अंडोली, पच्चीसी-काटली, भाकुड़ा-तल्ली चनौली, गनाई-जौरासी, मंगलता-त्रिनैली, चलमोडी गाड़ा-कलोटा, जैंती-भनोली, पनुवानौला-वृद्ध जागेश्वर, वेतनधार-मारकुवा बाखाल सड़क पर आवाजाही बंद रही। हालांकि शाम तक कुछ सड़कों पर यातायात सुचारू हुआ।

Exit mobile version