Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल्द अस्तित्व में आएगी दवा फैक्टरी आल्पस, संचालन की कवायद तेज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं की सबसे पुरानी दवा फैक्टरी आल्पस जल्द अस्तित्व में आएगा।

कवायद तेज

मिली जानकारी के अनुसार एनसीएलटी के आदेश के बाद कुछ समय पूर्व सिविक सर्विसेज होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने आल्पस का अधिग्रहण किया है। जिसके बाद अब फैक्टरी संचालन की कवायद तेज हो गई है।

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

इस संबंध में अल्पास फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के अपर निदेशक गिरीश मैनाली ने जानकारी देते हुए बताया कि कुमाऊं में इस दवा फैक्टरी को केंद्र और राज्य सरकार के नए मानकों के अनुसार संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फैक्टरी में दवाओं के उत्पादन के लिए अत्याधुनिक मशीनरी और उत्तम उत्पाद के लिए जरूरी संयंत्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। कहा कंपनी के सफल संचालन के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। साथ ही कहा कि कंपनी के शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

Exit mobile version