देघाट (अल्मोड़ा): जनपद के स्याल्दे क्षेत्र अंतर्गत सिम गांव के पास मंगलवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और घायल चालक को समय रहते रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया गया।
घटना का विवरण
आज दिनांक 17 मार्च 2026 को अपराह्न लगभग 5 बजे थाना देघाट को सूचना मिली कि सिम गांव के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से करीब 20 फीट नीचे खाई में गिर गई है।
रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देघाट, अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
वाहन संख्या: UK 01A 3564 (ऑल्टो)
घायल चालक: भोपाल सिंह (पुत्र बचे सिंह), निवासी- जनर खड़ी, तहसील स्याल्दे।
चल रहा उपचार
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक भोपाल सिंह को क्षतिग्रस्त वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में चालक की जान बच गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल एक निजी वाहन के माध्यम से PHC (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) स्याल्दे भेजा गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।