Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अद्भुत: इस जगह में पुरातत्वविदों को मिला प्रागैतिहासिक शैलाश्रय व‌ गुफा, जानें खासियत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के रौनडाल गांव के पास ध्यूलीकोट में पुरातत्वविदों ने एक महत्वपूर्ण चीज खोजी है।

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अध्ययन की प्रक्रिया शुरू की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पुरातत्वविदों को टापू नुमा पहाड़ी पर उन्हें 12 मीटर परिधि में फैला प्रागैतिहासिक शैलाश्रय मिला है। वहीं डेढ़ किमी दूर कड़की उडियार शैलाश्रय में एक गुफा मिली है। पुरातत्वविदों के अनुसार यह शैलाश्रय नवपाषाण से ताम्रपाषाण युग (4000-2000 ईसा पूर्व) के हो सकते है। इस संबंध में बताया कि ध्यूलीकोट के शैलाश्रय की खासियत यह है कि इसमें पत्थर में बनी तीन पारंपरिक ओखलियां मिली हैं, जिनकी गहराई लगभग 14-15 सेमी और चौड़ाई 12-14 सेमी है। पुरातत्वविदों के अनुसार यह स्थल प्राचीन काल में सामूहिक गतिविधियों का केंद्र रहा होगा।

Exit mobile version